कांग्रेस के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों और आम आदमी पार्टी ने किया सुभाष चन्द्र बोस और इंद्रमणि बडोनी को याद दी, भावपूर्ण श्रद्धाजंली

देहरादून

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने उत्तराखण्ड के गांधी एवं राज्य निर्माण आन्दोलन के पुरोधा स्व.इन्द्रमणि बडोनी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि जहां एक ओर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक अद्वितीय नेता और कुशल प्रशासक तथा भारत की आजादी के प्रेरणाश्रोत थे वहीं स्व0 इन्द्रमणि बडोनी उत्तराखण्ड राज्य के प्रेरणा स्रोत थे। इन दोनों महान विभूतियों ने देश के गौरव को बढ़ाया है।

 

देश की आजादी के आन्दोलन में नेताजी का अद्वितीय योगदान रहा है, वे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे और पार्टी के भीतर गरम धारा का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने देश के नौजवानों को आजादी के लिए प्राण तक न्यौछावर करने की प्रेरणा दी और यह बात उन्होंने भारत से बाहर निकल कर आजाद हिंद फौज का गठन कर साबित भी कर दिखाई। उसी प्रकार उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन की शुरुआत करने वाले इंद्रमणि बड़ोनी को उत्तराखंड का गांधी यूं ही नहीं कहा जाता है, इसके पीछे उनकी महान तपस्या व त्याग रही है। राज्य आंदोलन को लेकर उनकी सोच और दृष्टिकोण को लेकर सदैव याद किया जाता रहेगा। तीन बार विधायक रहे स्व.बडोनी का उत्तराखंड को लेकर अलग ही नजरिया था।

 

राज्य आन्दोलन को एकसूत्र मंे पिरोकर उसको परिणाम तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे उत्तराखण्डवासियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। आजादी के बाद हम भारतवासियों का यह कर्तव्य बनता है कि उन सच्चे राष्ट्र सपूतों के समर्पण भाव को धारण करते हुए राष्ट्र व समाज निर्माण में अपना योगदान दें। हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करने और देश सेवा का संकल्प लेना है।

 

हम सब को मिलकर उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर एक शक्तिशाली राष्ट्र एवं उत्तराखण्ड के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए अपनी सहभागिता निभानी है यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी, मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पी.के अग्रवाल, सुजाता पाॅल, राजनैतिक मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, सुरेन्द्र रांगड़, शैलेन्द्र करगेती, ललित भद्री, दीप बोहरा, अश्विनी बहुगुणा, धर्म सिंह पंवार, चन्द्र कला नेगी, पुष्पा पंवार, यशपाल चैहान, शीशपाल बिष्ट, विशाल मौर्य, विकास नेगी, विजय भट्ट, मदन कोहली, अनुराधा, अफजल सहित सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे।

 

वहीं सुबह ही उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा पर्वतीय गांधी इन्द्रमणि बडोनी की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी।

 

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा बडोनी जी ने आजादी की आंदोलन से लेकर पृथक राज्य आंदोलन में बेहतरीन भूमिका निभाई। बडोनी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। ये भी दुर्भाग्य ही रहा जिनके पीछे पूरी जनता राज्य की लड़ाई के लिए चली परन्तु वह खुद पृथक राज्य को बनते ही देख पाए। रामलाल खंडूड़ी एवम सुलोचना भट्ट ने कहा कि आज ने जिस प्रकार प्रदेश में भ्रष्टाचार जिस प्रकार दिन प्रतिदिन उजागर होता है इससे देखकर उन्हें बहुत दुख होता।

 

वीरवार सुबह जब श्रद्धांजली देने बडोनी स्मारक पहुंचे तो वहा पर फैली गंदगी देखकर सभी लोगो ने रोष व्यक्त किया तो तत्काल जगमोहन सिंह नेगी ने मेयर सुनील उनियाल गामा को फोन कर नाराजगी व्यक्त की क्योंकि वह गेट भी टूटा पड़ा था और नशेड़ी बैठे थे।

 

श्रद्धांजली देने वालो में वरिष्ठ आंदोलनकारी जगमोहन सिंह नेगी , वेदा कोठारी , केशव उनियाल , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , पूरण सिंह जुयाल , सुरेश नेगी , ललित जोशी , जितमनी पेन्युली , सतेन्द्र नोगाइ , प्रभात डंडरियाल , राजेश पांथरी, हरी सिंह मेहर , अजय कंडारी , लोकेश मिश्रा, पुष्पलता सिलमाना , द्वारिका बिष्ट , सुलोचना भट्ट , राधा तिवारी आदि मौजूद रहे।

जबकि आम आदमी पार्टी ने भी

भारतीय स्वतंन्त्रता संग्राम के अग्रणी महानायक नेताजी_सुभाष_चन्द्र_बोस को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन-स्मरण किया।

 

नमन करते हुए आप पार्टी के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट जी ने कहा की आज देश की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के पद चिन्हों पर चलकर देश में तरक्की और उन्नति के लिए अग्रसर कदम उठाने की आवश्यकता है समाज में बढ़ रही अराजकता सांप्रदायिकता विरोधी ताकतों को रोकना चुनौतीपूर्ण कार्य है।

 

सुभाष चंद्र ने कहा था कोई भी अच्छा कार्य करने के लिए अड़चनें कितनी भी आएं उन सब को दरकिनार करके विकास और युवा शक्ति को ताकत देनी होगी आज की जरूरत बन गई है किसी भी आजादी के लिए बलिदान त्याग की भावना प्रत्येक नागरिक की दिल में प्रेरणा पैदा करता है हम उन क्रांतिकारी वीर को नमन करते हुए पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आर पी रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ,कार्यालय प्रभारी सतीश शर्मा, अशोक सेमवाल, सी पी सिंह, ललिता कोली ,नितिन जोशी ,रवि नेगी ,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.