तेज बारिश के बीच हल्द्वानी में आईटीआई से रामपुर रोड और क्रियाशाला को जोड़ने वाला मार्ग धंसा

देहरादून/हल्द्वानी

सोमवार को हुई तेज बारिश के बीच हल्द्वानी में आईटीआई से रामपुर रोड और क्रियाशाला को जोड़ने वाला मार्ग अचानक धंस गया। आईटीआई के पास एक निर्माणाधीन परिसर की दीवार ढहने से सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते प्रशासन ने एहतियातन मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग कर आईटीआई-धानमिल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। फिलहाल यातायात को क्रियाशाला से सीधे रामपुर रोड की ओर डायवर्ट किया गया, जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्ग से आवागमन कराया जा सके।

सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परिसर के जिम्मेदारों को सड़क की सुरक्षा के लिए शीघ्र रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल एवं विद्युत लाइनों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *