बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं के बीच ड्रोन कैमरे की वजह से नज़र में अचानक एक व्यक्ति जंगल में आग लगाता हुआ पकड़ा गया

देहरादून/रुद्रप्रयाग

प्रदेश के कई जिलों में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं के बीच वन विभाग ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बड़ी कार्रवाई भी कर डाली हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार जखोली रेंज के तैला कक्ष संख्या-07 में ड्रोन निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 की शाम लगभग 7:15 बजे जखोली रेंज में ड्रोन कैमरों के माध्यम से वन क्षेत्रों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान तैला क्षेत्र में एक व्यक्ति जंगल में आग लगाता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन दरोगा बड़मा अनुभाग और बीट अधिकारी तैला मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घटना के बाद वन विभाग की टीम ने पूरी रात आरोपी की तलाश की। अगले दिन 21 मई को वन विभाग के अधिकारियों ने दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान ग्राम एवं पोस्ट पंद्रोला कुमड़ी, तहसील जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग निवासी व्यक्ति के रूप में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *