अरूण सिंह रावत, आईएफएस बने ICDRE के डी जी,अब तक थे निदेशक FRI – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

अरूण सिंह रावत, आईएफएस बने ICDRE के डी जी,अब तक थे निदेशक FRI

देहरादून

अरूण सिंह रावत, निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून ने महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् देहरादून का विधिवत पदभार संभाल लिया है।इनसे पूर्व डा एस.सी. गैरोला,इस पद पर आसीन थे किंतु इनके महाराष्ट्र के अपने मूल कैडर में चले जाने के उपरांत यह पद रिक्त हुआ।
ए.एस. रावत 1986 बैच के झारखंड राज्य कैडर के भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में रावत निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के पद पर है। भौतिक विज्ञान और वानिकी में स्नातकोत्तर हैं। इन्होने मानव संसाधन प्रबंध विकास एवं संचालन अनुसंधान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इन्होने कानून में स्नातक उपाधि भी प्राप्त की है ओर अभी झारखंड राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर कार्यरत रहे है। इन्होने झारखंड के क्षेत्रीय और वन्यजीव क्षेत्र में काम किया है। इन्हें अनुसंधान, शिक्षा, प्रशासन और वित्त का व्यापक अनुभव है। अरुण रावत ने झारखंड राज्य में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। इन्होने भारत और विदेशों में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यशालाओं और प्रशिक्षणों में भी भाग लेते रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.