दादा बने अशोक वर्मा पोती के आगमन से फुले नही समा रहे – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दादा बने अशोक वर्मा पोती के आगमन से फुले नही समा रहे

देहरादून

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तराखंड अशोक वर्मा के पुत्र अभिषेक वर्मा को पुत्री की प्राप्ति हुई। बालिका दिवस के अवसर पर नर्सिंग होम से गांधी रोड स्थित वर्मा एवेन्यू पर अशोक की पोती के आगमन पर स्वागत में घर को फूलो से सजाया गया और अभिषेक स्वाति के साथ पोती के स्वागत में फूलों की वर्षा की गई।वहीं वर्षो बाद घर में बालिका के जन्म पर परिजन ढोल की थाप पर नाचते नजर आए। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य उपस्थित रहे। दादा बने अशोक बताते हैं कि 32 साल बाद घर मे कन्यारत्न की प्राप्ति से बेटा अभिषेक बहु स्वाति के साथ परिवार के सभी लोग बेहद खुश हैं और साक्षात माँ लक्ष्मी के आगमन पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। लड़का हो लड़की सब अपना भाग्य लेकर इस दुनिया मे आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.