विधानसभा सत्र सोमवार से, विधानसभा भवन मे विधान सभा अध्यक्ष ने ली ये महत्वपूर्ण बैठकें – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

विधानसभा सत्र सोमवार से, विधानसभा भवन मे विधान सभा अध्यक्ष ने ली ये महत्वपूर्ण बैठकें

देहरादून

विधानसभा देहरादून सचिवालय में आगामी 5 फरवरी 2024 से विधानसभा सत्र संचालन के सम्बंध में सर्वदलीय नेताओं की गई।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा करते हुए सत्र की तिथि 5 से 8 फ़रवरी तय की गयी है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा सत्र नियमित अन्तराल में आहुत किया जाता है। कभी -कभी विशेष परिस्थितयों में विधानसभा द्वारा विशेष सत्र का आहवान भी किया जाता है । बैठक में चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलीय नेताओं से सत्र को व्यवस्थित एंव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संचालित करने में सहयोग की अपील की।

साथ ही कार्यमन्त्रणा बैठक में कल के सत्र संचालन को लेकर विभिन्न कार्यसूची पर चर्चा हुई ।

इस अवसर पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा से शहजाद आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *