उत्तराखण्ड के राज्यपाल बेबी रानी ओर सी एम त्रिवेंद्र ने भी चीनियों द्वारा निहत्थे भारतीय सैनिकों की शहादत पर शोक जताया

देहरादून
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने लद्दाख क्षेत्र(वास्तविक नियंत्रण रेखा) में भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपने इन वीर सपूतों पर गर्व है।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि भारतीय सेना अपने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के लिए पूरे विश्व में जानी जाती है और इसका एक-एक वीर योद्धा देश की एकता-अखण्डता की रक्षा के लिए समर्पित है। राज्यपाल ने शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि चीन ने एक बार फिर से छलावा किया है। नियमित शांति वार्ता के दौरान चीन ने हमारे सैनिकों पर आक्रमण किया है। लेकिन हमारे सैनिकों ने शहादत देकर चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है, उससे चीन को समझ जाना चाहिए कि भारत की सेना दुनिया की किसी का सामना करने में सक्षम है। अब चीन की गलतफहमी दूर हो जानी चाहिए। हमारे सैनिक निहत्थे थे, वे बातचीत करने गए थे, धोखे के साथ उन पर आक्रमण किया गया। लेकिन हमारे जवानों ने पराक्रम के साथ जवाब दिया। हमारे सैनिकों की शहादत और वीरता को नमन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.