देहरादून
अखाड़ा शेरान समिति रजिस्टर्ड के बेनर तले परेड ग्राउंड स्थित प्रत्येक रविवार को होने वाले कुश्ती दंगल अपने प्रदेश व अन्य प्रदेशो से आये पहलवानो ने कुश्ती दाव दिखा कुश्ती खेल प्रेमियो का मनोरंजन किया।
समिति के प्रधान तिलक राज ने बताया कि इस दंगल का आयोजन कराने का मकसद सिर्फ इस पारम्परिक खेल कुश्ती को जीवित रखना व अपने प्रदेश के नौजवानों को खेल से जोडने का है और यह कार्य समिति लगभग 50 वर्षो से नियमित सप्ताहिक दंगल के रूप में कराती आ रही है।
इस दंगल में सेकडो की संख्या में कुश्ती प्रेमियों ने भाग लेकर विभिन्न प्रदेशों से आये पहलवानों की कुश्ती का आनन्द लिया। समिति के संरक्षक सरदार देवेन्द्र सिंह बजाज व महामंत्री ब्रिजेश चावला ने भी सभी पहलवानों का उत्तसाह बडाया , उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से आये खिलाडियों ने दंगल मे नए- नए दाव दिखाकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
दंगल मे मुख्य रूप से देहरादून के बादल पहलवान और काशीपुर के वंश गुसाई के बीच कड़ा मुकाबला रहा।
दंगल में उपस्थित केशव सेमवाल, चन्दन सिंह, कमल, अहमद, बाबू भाई,उस्ताद फकीर चन्द रैफरि आदि शामिल रहे।
