नगर निगम देहरादून के भानु बाबू का मैक्स में निधन

देहरादून

नगर निगम देहरादून के ऑफिस सुपरीटेंडेंट भूनेंद्र अग्रवाल “भानू” का मैक्स अस्पताल में निधन हो गया।लगभग 68 वर्षीय भानू पिछले लगभग 18 दिन से मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे और ऑक्सीजन पर होने के बाद वेंटिलेटर पर थे, स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने पर उनका डायलिसिस शुरु हो गया था किंतु आज उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली।

इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा,विधायक उमेश शर्मा काऊ,विधायक विनोद चमोली ने श्रद्धांजली देते हुए कहा कि भानु जेसे लोग सरकारी संस्थानों में रहेंगे तो कभी भी संस्थान को घाटा नही होगा।

इनकी काबिलियत को देखते हुए सेवानिवृत्ति के बाद भी नोवीं बार एक्सटेंशन लेकर नगर निगम में ही कार्यरत रहे।

निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा ने उनके निधन को नगर निगम के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि वे एक मिलनसार, मृदुभाषी और नगर निगम के मामलों के विशेषज्ञ थे। पूरे शहर के अंदर उन्होंने अपने व्यवहार और काम से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

इन्होंने इसको पालिका से निगम तक बनते बनते अनेक दौर भी देखे जिनमे नगर पालिका अध्यक्ष दीनानाथ सलूजा,,मेयर मनोरमा शर्मा ,पालिका अध्यक्ष व मेयर विनोद चमोली,डिप्टी मेयर उमेश शर्मा काऊ,अजीत रावत,वर्तमान मेयर सुनील गामा और अनेक आईएएस अधिकारियों के साथ काम किया।

इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पूर्व पार्षद टीटू त्यागी,आनंद त्यागी,नीरज त्यागी,श्याम सुंदर,जितेंद्र गोला,अनूप कपूर,अजय सिंघल,नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नाम बहादुर,एडवोकेट अशोक अग्रवाल आदि ने भी शोक संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.