भाजपा ने किया राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार,आप भी जानिए किन किन नेताओ को स्थान दिया है पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने

देहरादून/नईदिल्ली

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को पार्टी ने आज बड़ी जिम्मेदारी दी है।
दोनों नेताओ राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीँ कांग्रेस से भाजपा में आए अन्य नेता जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। कैप्टन ने हाल ही में अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय कर दिया था।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को सांगठनिक नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की। इसके तहत कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ ही सुनील जाखड़ और उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान दिया है।

विशेष आमंत्रित सदस्य…

उत्तराखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पंजाब के वरिष्ठ नेता एस. राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी,मनोरंजन कालियाव अमनजोत कौर रामूवालिया को भाजपा कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.