भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत,संगीता अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर थी चिंतित, कुछ दिन पहले ही उनके घर पर हुआ था बम से हमला – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत,संगीता अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर थी चिंतित, कुछ दिन पहले ही उनके घर पर हुआ था बम से हमला

देहरादून/जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब उनके घर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दोबारा पथराव किए जाने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि संगीता रजक अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उनके घर पर बम से हमला किया गया था।

थोक व्यापारी और डिपार्टमेंट स्टोर

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार, 28 मई को पुराने शोभापुर क्षेत्र में रहने वाली संगीता रजक के घर पर प्रवीण रजक, पवन रजक और उनके साथियों ने बमबाजी की थी। इस घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे थे।

पुलिस के मुताबिक बमबाजी की घटना के बाद भी आरोपियों का आतंक कम नहीं हुआ। देर रात कुछ लोगों ने फिर से संगीता रजक के घर पर पथराव कर दिया। पत्थरबाजी की आवाज सुनकर उनके पति और देवर बालकनी में आ गए और स्थिति को देखने लगे। परिवार को आशंका थी कि हमलावर दोबारा कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं। इसी वजह से घर में तनाव और डर का माहौल था।

परिजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संगीता रजक अपने देवर पुष्पेंद्र रजक के नाम पर लाइसेंसी 12 बोर की राइफल लेकर आईं। वह यह राइफल अपने देवर को देने जा रही थीं ताकि जरूरत पड़ने पर परिवार अपनी सुरक्षा कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *