उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट लालकुआं से पूर्व सीएम हरदा को हराने वाले भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने अपने पद से दिया इस्तीफा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट लालकुआं से पूर्व सीएम हरदा को हराने वाले भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने अपने पद से दिया इस्तीफा

देहरादून/लालकुआं

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट में लालकुआं पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को हराने वाले भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया।

जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित विधायक ने जिला पंचायत सदस्य के पद से अपना इस्तीफा जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तौलिया को नैनीताल पहुचकर सौंपा। 2019 में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने हल्दूचौड़ से वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर बिष्ट को जिला पंचायत सदस्य का टिकट दिया था। जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। जिसके बाद राज्य में विधान सभा चुनावों से पूर्व भाजपा ने मोहन बिष्ट को भाजपा में शामिल कर लिया।

जिसके बाद इंदर बिष्ट के भाई व भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल डॉ मोहन बिष्ट ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को करीब 16 हजार मतों से हरा दिया। विधायक बनने के बाद मोहन बिष्ट ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी खुद विधानसभा चुनाव हार गए लेकिन उनके चेहरे पर आरती चुनाव लड़ी और भाजपा ने 47 सीट के साथ बड़ी जीत दर्ज की। उत्तराखण्ड में 14 फरवरी 2022 को मतदान हुआ और मतों की गिनती 10 मार्च को हुई थी।

अब इस सीट पर कांग्रेस व भाजपा से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए तमाम दावेदार सामने आने लगे हैं। विधायक मोहन बिष्ट ने बताया कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। अगले छह महिने के अंदर ही जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव कराने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.