भाजपा ने संगठन के 15 विभागों एवं 6 समितियों में संयोजकों एवं सह संयोजकों के नामों की घोषणा करते हुए लिस्ट की जारी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

भाजपा ने संगठन के 15 विभागों एवं 6 समितियों में संयोजकों एवं सह संयोजकों के नामों की घोषणा करते हुए लिस्ट की जारी

देहरादून

भाजपा ने संगठन के 15 विभागों एवं 6 समितियों में संयोजकों एवं सह संयोजकों के नामों की घोषणा की है ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर प्रदेश संगठन के विभिन्न विभागों एवं समितियों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है ।

अनुशासन समिति के प्रदेश संयोजक के रूप में से दीपक मेहरा, जिला कार्यालय निर्माण समिति संयोजक आशीष गुप्ता, कार्यालय आधुनिकरण समिति संयोजक श्री साकेत अग्रवाल, वित्त पुनीत मित्तल, स्वच्छता अभियान श्री सीताराम भट्ट, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ संयोजक सोना सजवान, नमामि गंगे कन्हैया खेवड़िया को जिम्मेदारी दी गई है ।

इसी तरह सुशासन विभाग में ज्योति प्रसाद गैरोला, पॉलिसी रिसर्च संयोजक डॉ देवेंद्र भसीन, मीडिया संपर्क राजीव तलवार, प्रशिक्षण सुरेश भट्ट, राजनीतिक सुझाव और संवाद दान सिंह रावत, राष्ट्रीय कार्यक्रम और बैठक आदित्य कोठारी, पुस्तकालय और दस्तावेज मयंक गुप्ता, सहयोग व आपदा राहत सेवाएं धन सिंह धामी, अध्यक्ष कार्यालय प्रवास व कार्यक्रम पुष्कर सिंह, कला प्रचार साहित्य कौस्तुभानंद जोशी, चुनाव प्रबंधन कुलदीप कुमार, चुनाव आयोग पुनीत मित्तल, कानूनी मामले संजय गुप्ता, पत्रिका और प्रशासन श्री अभिमन्यु कुमार विदेश कुंवर जपिंदर को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *