विधान सभा उपचुनाव हेतु हिमाचल प्रदेश,मध्य प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों की सूची की जारी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

विधान सभा उपचुनाव हेतु हिमाचल प्रदेश,मध्य प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों की सूची की जारी

देहरादून

उपचुनाव को लेकर ग्राउंड जीरो पर गए भाजपा पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को सौंप दिया है । जिसमे सामने आए संभावित नामों के पैनल पर विचार कर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है। हालांकि भाजपा के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से जारी सूची में हिमाचल प्रदेश ,मध्य प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड के उपचुनाव हेतु प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी गई है।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी देते हुए उम्मीद जताई कि शीघ्र ही दो तीन दिन में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कोठारी ने बताया कि कल बद्रीनाथ विधानसभा में पार्टी पर्यवेक्षक कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और विधायक भरत सिंह चौधरी ने चुनाव प्रभारी विनोद कपरवाण के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार किया की गई थी।

इसी तरह मंगलौर में साथी पर्यवेक्षक विधायक खजान दास और स्वयं उन्होंने चुनाव प्रभारी अजीत चौधरी के साथ रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट को सौंपी सौंपी थी। रिपोर्ट में पर्यवेक्षकों द्वारा जमीनी सर्वे, सामाजिक समीकरणों और संगठन की रायशुमारी के बाद दोनो विधानसभा में सामने आए सभी संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया गया है । जिस पर विस्तृत समीक्षा के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व को नामों का पैनल भेज दिया गया ।

कोठारी ने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा नामों के पैनल पर विचार कर, एक दो दिन में पार्टी उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया जाएगा।

साथ ही दावा किया कि दोनों विधानसभाओं के जमीनी हालत बताते हैं कि जनता ने कमल खिलाने का मन बनाया हुआ है। दोनो सीटें वर्तमान विधानसभा में विपक्ष के पास थी, लिहाजा इस बार वहां की जनता पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व हो रहे राज्य के चौमुखी विकास में अपनी सहभागिता देना चाहते हैं ।

हालांकि वीरवार रात में ही उपचुनाव हेतु दोनों प्रत्याशियों मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना और बद्रीनाथ सीट से राजेंद्र भंडारी के नाम की घोषणा भी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *