भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन,राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जारी की सूची,उत्तराखंड के तीर्थ,बलूनी समेत कईयों को मिला स्थान – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन,राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जारी की सूची,उत्तराखंड के तीर्थ,बलूनी समेत कईयों को मिला स्थान

देहरादून

उत्तराखंड भाजपा ने पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी में राज्य के चार वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उम्मीद जताई कि इन सभी नेताओं का लंबा संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगी।

उन्होंने कहा, केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड के नेताओं पर जताए गए इस विश्वास से न केवल राज्य का मान बढ़ा है, बल्कि इससे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को पुनः राष्ट्रीय मीडिया संयोजक,महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और आलोक भट्ट को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *