ब्रेकिंग … उत्तरकाशी-केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रेकर्स में से संयुक्त रेस्क्यू टीम को 02 लोगों के शव मिले , अब भी 06 लोग लापता – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग … उत्तरकाशी-केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रेकर्स में से संयुक्त रेस्क्यू टीम को 02 लोगों के शव मिले , अब भी 06 लोग लापता

देहरादून/उत्तरकाशी
जनपद केदारताल ट्रैक पर लापता 07 ट्रैक्टर और 01 स्थानीय गाइड के रेस्क्यू अभियान के चौथे दिन मंगलवार को एक महिला और एक पुरुष की डेड बॉडी हुई बरामद।
उल्लेखनीय है कि केदारताल ट्रैक पर एवलांच आने से यह हादसा हुआ था। जिसमें अभी भी 06 लोगों की तलाश को खोजी अभियान जारी रखा गया है।
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सूचना के अनुसार रेस्क्यू अभियान में एक महिला और एक पुरुष की डेड बॉडी को बरामद कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शवों को बुधवार को मातली हेलिपैड पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से लाया जायेगा। जहां से उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *