बसपा के मंगलोर विधायक सरबत करीम अंसारी का बीमारी के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ निधन….दुखद – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

बसपा के मंगलोर विधायक सरबत करीम अंसारी का बीमारी के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ निधन….दुखद

देहरादून/रुड़की
मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके घर के पास समर्थकों का भारी तांता लग गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार बहुजन समाज पार्टी से दूसरी बार विधायक बने सरवत करीम अंसारी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे जिनका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था बताया गया है कि सोमवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
उनके निधन के बाद समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके घर के बाहर भी समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई।
बताते चलें कि विधायक सरवत करीम अंसारी का जन्म मंगलौर कस्बे में हुआ था और 1987 में उन्होंने नगर पालिका का चुनाव लड़ा यहीं से उन्होंने अपनी राजनीतिक की शुरुआत की।विधायक अंसारी 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।
वह 2002 और 2007 में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाँव लड़े लेकिन जीत हासिल नहीं हो पाई लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 2012 में बसपा के टिकट पर चुनाँव लड़े और विधायक बने हालांकि 2017 में उन्हें फिर से हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने अपना संघर्ष नही छोड़ा और 2022 में पुनः बसपा से ही चुनाव लड़कर जीते और विधायक बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published.