उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद की केता-विक्रेता बैठक में विभिन्न राज्यों औरकुत्तराखंड के कई जनपदों के क्रेताओं ने किया प्रतिभाग

देहरादून

उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद के कार्यालय समागार में केता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में चढ़ीगढ़, महाराष्ट्र, आगरा, नोयडा, बंगलौर, नई दिल्ली, कोटद्वार, हरिद्वार, एवं उधमसिंहनगर सहित विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से आये क्रेताओं ने प्रतिभाग किया। क्रेता फर्म में निशान्त एरोमास, जस्ट आर्गेनिक, एडप्ट इनपेक्ट प्रा.लि. आगरा, उमा एन्टरप्राइजेज, कोटद्वार, हिमालया टो होम शिखर फूण्डस्, उत्तराखण्ड कोपरेटिव फेडरेशन, कुदरत हर्ट, लुधियाना, केएलए ग्रुप रूद्रपुर, हिमालय आर्गेनिक प्रोडक्टस देहरादून सहित 30 क्रेता फर्मों ने प्रतिभाग किया। परिषद के प्रबन्ध निदेशक, नवीन बरफाल द्वारा खरीफ उत्पादों के विपणन उनकी बाजार में उपलब्धता तथा प्रभावी विपणन व्यवस्थाओं के लेकर केताओं एवं विक्रेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक के दौरान विकेताओं की समस्याओं उनके समाधान से सम्बन्धित सुझाव आमंत्रित किये गये। केताओं एवं विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने बाजार की आवश्यकताओं को समझने तथा जैविक उत्पादों के प्रभावी विपणन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। इस अवसर पर परिषद के स्वलम्बन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे गये जिससे विक्रेताओं को एक छत के नीचे अपने उत्पादों से सम्बन्धित सभी सुविधाये उपलब्ध कराई जा सके। जिससे विक्रेताओं को अपने उपज के विपणन में सुविधा प्राप्त होगी तथा परिषद को भी आर्थिक स्वालम्बी एवं आत्मनिर्भर बनने के विषय में बल मिलेगा।

बैठक में परिषद के प्रबन्ध निदेशक, नवीन बरफाल सहित परिषद के सभी पदाधिकारी, एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *