देहरादून जल्द लाई जाएगी नई खेल नीति, खेल विशेषज्ञों और खिलाड़ियों से लिए जा रहे सुझाव। खेल विज्ञान केंद्र, खेल विकास निधि और मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा और खेल विभाग की समीक्षा की। राज्य की नई खेल नीति के बारे में खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों, और आम जन से सुझाव प्राप्त किए जाएं और जल्द से जल्द से कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाए। खेल में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाए। खेल विकास निधि बनाई जाए। बच्चे कम उम्र से ही खेलों में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित हों, इसके लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति दी जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में खेल विभाग की समीक्षा की। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रेरित करे नई खेल नीति मुख्यमंत्री ने राज्य की नई खेल नीति के बारे में खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों, और आम जन से सुझाव प्राप्त कर जल्द से जल्द से कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। खेल नीति इस प्रकार की हो जिससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलें। खेल अवस्थापना के लिए प्राइवेट सेक्टर को प्रोत्साहित किया जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर को खेल के क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बच्चे टीवी, मोबाईल की दुनिया से बाहर निकलकर खेल के मैदान में आएं। खेलों में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाए। खेल नीति में बालिकाओं के लिए हों विशेष प्रावधान मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल कुम्भ में नए खेल शामिल किए जाएं। बालिकाओं के लिए खेल नीति में विशेष प्रावधान किए जाएं। नेशनल लेवल और इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जाए। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विकास निधि का निर्माण किया जाए। दिव्यांग खिलाड़ियों की आर्थिक सहायता के लिए व्यवस्था की जाए। खिलाड़ियों की समस्याओं के निस्तारण के सिंगल विंडो सिस्टम मुख्यमंत्री ने आठ वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल विंडो सिस्टम विकसित किया जाए। व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों और राजकीय विभागों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए कोटा इस प्रकार का हो जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिले। बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, खेल मंत्री अरविंद पाण्डेय, सचिव बृजेश कुमार संत एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

देहरादून जल्द लाई जाएगी नई खेल नीति, खेल विशेषज्ञों और खिलाड़ियों से लिए जा रहे सुझाव।…

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, बदलते परिपेक्ष्य में अपने आप को अपडेट जरूर करते रहें…. अजय कुमार

देहरादून भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता विशेष तौर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़…

SDRF ने रेस्क्यू कर केदारनाथ में एक युवती यात्री की जान बचाई एक युवक की मोत

देहरादून विगत 24 घण्टे में SDRF ने दो यात्री रेस्क्यू किये श्री केदारनाथ में रेस्क्यू कार्य…

कोरोना ने रविवार को 1419 नये मामले देकर फिर से हिला दिया अब कोरोना संक्रमित 51481 हुए,हालाँकि आज 392 डिस्चार्ज भी हुए

देहरादून पर्वतीय प्रदेश उत्तराखण्ड के लिए रविवार कोरोना आपदा को लेकर राहत भरी खबर लेकर नही…

माटी कला के प्रोत्साहन को प्रदेश में एक प्रशिक्षण केन्द्र खुलेगा,बोर्ड को मिट्टी गूंथने वाली 200 मशीने मिलेंगी…..सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मोथरावाला रोड, स्थित माटी कला बोर्ड कार्यालय में मुख्यमंत्री स्वरोजगार…

मास्क नही तो सामान नही….डीएम आशीष कुमार

देहरादून जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर वीडियो…

लोक सेवा आयोग परीक्षा 2020 के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

देहरादून कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में 4…

भाजपा ने मंत्रियो को दिए निर्देश जिलों में जाये और करे रात्रि प्रवास साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के घर करे भोजन या फिर जलपान

देहरादून प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत व राष्ट्रीय सह महामंन्त्री…

उत्तराखण्ड में 503 नए कोरोना मामले मिलने के साथ ही आंकड़ा 50062 हुआ

देहरादून, पर्वतीय प्रदेश उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में शनिवार को…

5 अक्टूबर को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस करेगी मॉन सत्याग्रह

देहरादून उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने जानकारी देते हुए बताया…