धूमधाम से हुई कलश यात्रा सम्पन्न,आज से देवीभागवत 19 सितंबर तक – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

धूमधाम से हुई कलश यात्रा सम्पन्न,आज से देवीभागवत 19 सितंबर तक

देहरादून

डालनवाला जन कल्याण समिति एवं ईष्ट देव सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में श्रीमद् देवी भागवत कथा के प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें देवी भागवत को विधि विधान पूर्वक स्थापित किया गया। कलश यात्रा में हज़ारों महिलाएं पीत वस्त्र पहने एक धार्मिक माहौल बना रही थीं।

व्यास मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य श्रित सुरेंद्र प्रसाद सुन्दरियाल महाराज बग्गी में बैठ यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

बताते चलें कि डालनवाला जन कल्याण समिति एवं ईष्ट देव सेवा समिति द्वारा लंबे समय से समाज को अवेयर करते हुए सामाजिक गतिविधियों में हमेशा भाग लेते रहे हैं।

आयोजक एवम डालनवाला जनकल्याण समिति के अध्यक्ष टीटू त्यागी ने कहा कि कार्यक्रम को कोविड के नियमो के अनुसार ही चलाया जा रहा है। बार बार लोगो को अवेयर किया जा रहा है। कहा कि समिति ने इसी प्रकार शहीदों की याद को जिंदा रखते हुए को लेकर भी कई कार्यक्रम दिये हैं।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,कॉन्ग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन,पूर्व अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष अशोक वर्मा,पार्षद प्रवेश त्यागी,महेंद्र सिंह रावत,अमित भंडारी,पूर्व पार्षद मूर्ति देवी,आनन्द त्यागी,डॉ आर एस त्यागी,डॉ आर पी रतूड़ी,डॉ प्रतिमा, सेवा दल प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी,महानगर अध्यक्ष राजकुमार,कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार,ललित थपलियाल,राकेश भट्ट,विजय गुपता,मुकेश रेग्मी,रिपुदमन,

महेश जोशी,सावित्री थापा,शशि बाला कनोजिया,रानी,मंजू त्यागी,सुलोचना,शिखा,सोनम, सविता,पूनम त्यागी,पूर्वी,त्यागी सभा के अध्यक्ष सतीश त्यागी के साथ यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी,विनीत,बंटू आदि मौजूद रहै।

कलश यात्रा एमडीडीए डालनवाला चोक से शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर होते हुए कम्युनिटी सेंटर में समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.