सीएम धामी ने 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट की फीस पुरानी दरों पर ही लेने का किया आदेश ,जो फरवरी 2025 तक रहेगी जारी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सीएम धामी ने 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट की फीस पुरानी दरों पर ही लेने का किया आदेश ,जो फरवरी 2025 तक रहेगी जारी

देहरादून

सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है, जिसमें 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट कराने हेतु पुरानी दरों पर ही फीस लिए जाने की जो सुविधा शासनादेश दिनांक 21 फरवरी 2023 द्वारा एक वर्ष हेतु प्रदान की गई थी, वह सुविधा अब दिनांक 22 फरवरी 2024 से दिनाँक 21 फरवरी 2025 तक भी लागू रहेगी।

सचिव परिवहन ने बताया कि वाहन स्वामी अब एक वर्ष तक पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जाँच करा सकेंगे। इस सुविधा हेतु परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठन काफ़ी दिनों से मांग कर रहे थे जिसे मुख्यमंत्री द्वारा आज पूरी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *