सीएम आवास में मनी होली में शामिल हुए सीएम् धामी,मोजूद लोगो के संग रंग गुलाल लगा मनाई होली,प्रदेश वासियों को रंग और उल्लास भरे उत्सव होली की दी बधाई शुभकामनाएं

देहरादून

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर – ग़ुलाल लगाया और रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी। होली से सम्बंधित पारम्परिक गीत- श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए हरि, आयो वसंत बहार, शिव शंकर खेले होली, फागुन में खेला होली, शिव के मन माहि बसे काशी,आदि खड़ी होली के गीत गाते हुए ढ़ोल – दमाऊ के बीच एक -दूसरे को बधाई भी दी।

रंगों और उल्लास भरे इस उत्सव में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,काबिना मंत्री गणेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.