दिवंगत निरीक्षक मनोज मनराल के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सीएम ढाणी,डीजीपी सेठ ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून

वीरवार को जनपद देहरादून में निरीक्षक एलआईयू के पद नियुक्त निरीक्षक मनोज मनराल का हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया था।

दिवंगत मनोज मनराल के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार व अन्य उच्चाधिकारियो द्वारा दिवंगत मनोज मनराल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की तथा दिवंगत मनोज मनराल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *