देहरादुन
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐस्लेहाॅल चोक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं द्वारा विपक्षी दल के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी व व्यक्तिगत टिप्पणियां कर उन्हें अपमानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि सत्ता में मद में चूर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा कांग्रेस नेता के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी का कांग्रेस पार्टी कडे शब्दों में निन्दा करती है तथा भाजपा को चेतावनी देती है कि उसके नेता अपनी बयानबाजी से बाज आयें अन्यथा देश की जनता उन्हें सबक सिखायेगी।
पुतला दहन करने वालों में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महामंत्री पी0के0 अग्रवाल, ताहिर अली, गोदावरी थापली, डाॅ0 आर.पी.रतूड़ी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव नवीन पयाल, कमर खान, जगदीश धीमान, पार्षद डाॅ0 विजेन्द्र पाल, आनन्द त्यागी, देविका रानी, राजेश चमोली, कमलेश रमन, संदीप चमोली, दीप बोहरा, भरत शर्मा, हुकम गडिया, मंजुला तोमर, निहाल सिंह, सुनित राठौर, आदर्श सूद, शोभा राम, राजू प्रजापति, विनीत त्यागी, राजू बहुगुणा, अरविन्द चैधरी, मुकीम अहमद, देवेन्द्र सिंह, राहुल शर्मा, विनोद पाल, राजीव पुंज, दीवान बिष्ट, मोहित ग्रोबर, कुल्दीप चैधरी, आशीष देसाई, मुसब्बिर, सावित्री थापा, मदन मोहन शर्मा, संजीव धूलिया, सत्येन्द्र पंवार, भूपेन्द्र नेगी, मोहित रतूड़ी, गौतम सोनकर, पिं्रस, महेश चैहान, राजीव सरीन, मोहन काला, प्रियाशु छाबडा, राजेश शर्मा, नरेन्द्र सेठी, मंजू, अजय गुप्ता, सुनील बांगा, उदयवीर मल्ल, अनिल शर्मा, आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।