कांग्रेस ने भाजपा सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कराई दून पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस ने भाजपा सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कराई दून पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज

देहरादून

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देहरादून के एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कंगना रनौत ने राहुल गांधी के लिए “टपोरी” जैसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया, जो न केवल एक संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं को भी ठेस पहुंचाता है।

ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की बयानबाजी से समाज में गलत संदेश जाता है और राजनीतिक संवाद का स्तर गिरता है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों पर रोक लग सके।

प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा के साथ पार्षद अर्जुन सोनकर, पार्षद वीरेंद्र कुमार बिष्ट, पार्षद निखिल कुमार पूर्व पार्षद सुंदर सिंह पुंडीर और बिट्टू गुसाईं कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *