देहरादून
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, धर्मपुर विधानसभा, देहरादून की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सम्पन्न हो गई।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र भंडारी (प्रदेश महामंत्री, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी) एवं जसविंदर सिंह गोगी (अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून) उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में अखिलेश उनियाल एवं जगदीश धीमान (प्रभारी, धर्मपुर विधानसभा) उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता धर्मपुर विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षगण ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार एवं श्री मुकीम अहमद ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में बेरोजगारी, पेपर लीक, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी, जर्जर सड़कें, नगर निगम एवं कैंट बोर्ड की बदहाल सुविधाएँ, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, महंगाई, महिला सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध जनआंदोलन चलाएगी तथा संबंधित विभागों एवं प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी।
बैठक में 24 सदस्यीय पायलट कमेटी का गठन किया गया जिसमें पूरण सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह रांगड़ (गुड्डू भाई), राजीव जैन, याकूब सिद्दीकी, सुलेमान अंसारी, सीताराम नौटियाल, हरि प्रसाद भट्ट, ओम प्रकाश सती, रमेश कुमार मंगू, इताद खान, आयुष गुप्ता, अनुप कपूर, पूनम पंवार, हरेन्द्र गुंसाईं, मोहम्मद सुलेमान, मोहन गुरुंग, मंसूर कुरैशी,जाहिद अंसारी, सैयद अहमद जमाल, टेक बहादुर, सुरेन्द्र थापा, रामकृष्ण यादव, ताहिर एवं आशीष वर्मा को शामिल किया गया।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
ललित भद्री ने सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्मपुर विधानसभा की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करेगी।

