कांग्रेस आलाकमान ने ज्योति रौतेला को दी महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया साथ में 4 अन्य महिलाओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून

कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए ज्योति रौतेला को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसके साथ ही कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और आशा मनोरमा शर्मा डोबरियाल को सीनियर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र भी जारी कर दिया है।

दरअसल प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सरिता आर्य ने हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थी जिसके बाद से उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के पद खाली चल रहे थे।

इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए बुधवार की देर शाम 5 कांग्रेसी महिलाओं को पदाधिकारी बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *