दून में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वीरेंद्र ने अपने कॉलेज के गुरुजनों के आशीर्वाद से किया चुनाव प्रचार अभियान का आगाज – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वीरेंद्र ने अपने कॉलेज के गुरुजनों के आशीर्वाद से किया चुनाव प्रचार अभियान का आगाज

देहरादून

मंगलवार की सुबह डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की ।

प्रचार अभियान में DAV के प्राचार्य सहित कॉलेज के सभी गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। सभी गुरुजनों को अपने पढ़ाए छात्र वीरेन्द्र को अपने बीच पाकर सुखद अनुभव हुआ। सर्वप्रथम वीरेंद्र पोखरियाल ने ठाकुर पूरण सिंह नेगी की प्रतिमा और शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर अपने चुनाव अभियान का आगाज किया।

उन्होंने कहा कि जिस जगह से उन्हें राजनीति में ख्याति प्राप्त हुई है, उसी जगह से चुनाव अभियान की शुरुआत करना मेरा परम सौभाग्य है।

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने पोखरियाल और उनके साथ आए आठ पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष के साथ चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि हमारे कॉलेज से आज तक बहुत सारे IAS अधिकारी,नेता,मंत्रियों समेत गवर्नर और सीएम भी निकले हैं। इस बार कॉलेज देहरादून का मेयर भी देने जा रहा है जो बहुत गर्व की बात है।

पोखरियाल ने कहा कि मुझको खुशी होगी कि मैं अपने कॉलेज का नाम और ऊपर ले जा सकूं मैं अपने गुरुजनों के आशीर्वाद से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहा हूं। इस दौरान डॉ एस के सिंह,डॉ प्रदीप जोशी,डॉ सत्यव्रत त्यागी,डॉ अशोक श्रीवास्तव,डॉ अतुल सिंह,डॉ जी एस डंग, डॉ राखी उपाध्याय,कॉलेज के छात्र व छात्र प्रतिनिधि एवं कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप कोहली, विजय प्रताप मल्ल, पूर्व डिप्टी मेयर अजीत रावत, ओमप्रकाश सती बब्बन, संग्राम सिंह पुंडीर, छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विनीत प्रसाद भट्ट बंटू, सिद्धार्थ पोखरियाल आदि मौजूद थे।

इसके बाद वीरेंद्र पोखरियाल चुक्खू वाला वार्ड में गए जहां पर उन्होंने जनसंपर्क किया। इस दौरान एक रैली निकाली गई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें निवर्तमान पार्षद अर्जुन सोनकर,मोहन काला आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *