उत्तराखण्ड के सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर

देहरादून
सल्ट उप चुनाव के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज प्रेस को स्टार प्रचारकों की सूची उपलब्ध करवाते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , सह प्रभारी राजेश धर्माणि समेत कुल तीस लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।
धस्माना ने बताया कि पार्टी सल्ट उप चुनाव में राज्य की भाजपा सरकार के चार वर्ष की असफलता को लेकर जनता के बीच जाएगी। मंगलवार प्रातः पार्टी प्रत्याक्षी श्रीमती गंगा पंचोली ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.