कांग्रेस ने किया अंकिता मामले में धरना प्रदर्शन, विरोधस्वरूप रैली निकालकर वनंत्रा रिजॉर्ट्स के गेट पर दी श्रद्धांजलि – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस ने किया अंकिता मामले में धरना प्रदर्शन, विरोधस्वरूप रैली निकालकर वनंत्रा रिजॉर्ट्स के गेट पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून/पौड़ी गढ़वाल

अंकिता भंडारी हत्याकांड की बरसी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में गंगा भोगपुर निकट बनंत्रा रेस्टोरेंट यमकेश्वर में श्रद्धांजलि सभा एवं सीबीआई जांच में देरी को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित वरिष्ठ नेतागण एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं ने अंकिता भंडारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुएं उनके परिजनों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी केवल एक बेटी नहीं थी, बल्कि उत्तराखंड की लाखों बेटियों की आवाज और सम्मान का प्रतीक बन चुकी हैं। उनके परिवार को न्याय दिलाना पूरे उत्तराखंड की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड के इतने समय बाद भी सीबीआई जांच की प्रगति को लेकर स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक न होना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि जांच कहां तक पहुंची है और कथित वीआईपी प्रकरण की सच्चाई कब सामने आएगी। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि उस वीआईपी का नाम और भूमिका का उल्लेख इस प्रकरण में लगातार सामने आता रहा है। सरकार को किसी भी तथ्य को छिपाने के बजाय निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी सच्चाई जनता के सामने रखनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाना किसी राजनीतिक दल का मुद्दा मात्र नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, बेटियों की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास का सवाल है।

चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि धामी सरकार के पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं और नाबालिगों के साथ जितने अत्याचार और बलात्कार हुए हैं उसने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध जैसी मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए है। भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में हुए महिला अत्याचार एवं बेरोजगारों के हितों पर हुए कुठाराघात की घटनाओं से साबित हो गया है कि भ्रष्टाचारी और बलात्तकारियों को राज्य की धामी सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश सिंह मिंया ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री राजन्द्र शाह, अश्विनी बहुगुणा, ओम गोपाल रावत, राकेश राणा, अभिनव थापर, राजपाल खरोला, जिलाध्यक्ष विकास नेगी, मोहित उनियाल, संजय किशोर, मीना बछवाण, अमन गर्ग, बालेश्वर सिंह, जयेन्द्र रमोला, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, संजय सैनी, सुरेन्द्र रांगड, दिनेश कौशल, अनूसूचित जाति के अध्यक्ष मदन लाल, पूर्व सैनिक अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार, मनीष गौनियाल, रूचि कैन्तूरा, भुवनेश खर्कवाल, सुनित सिंह राठौर, महंत विनय सारस्वत, प्रवीण त्यागी,देवेंद्र सिंह, राजेन्द्र चौधरी, सचिन गुप्ता, क्रांति कपरवाण आदि सैकडों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *