कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लें धारी देवी में हरक के चरित्र की गारंटी,हरक की पत्नी के लगाए आरोप भी बेहद गंभीर,सामने आना चाहिए सच..विधायक महंत दिलीप – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लें धारी देवी में हरक के चरित्र की गारंटी,हरक की पत्नी के लगाए आरोप भी बेहद गंभीर,सामने आना चाहिए सच..विधायक महंत दिलीप

देहरादून

भाजपा ने हरक सिंह के पक्ष में खड़े कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को चुनौती दी हैं कि वह धारी देवी में कसम खाकर, हरक के चरित्र की गारंटी लें।

पार्टी के वरिष्ठ विधायक महंत दिलीप रावत ने पार्टी मुख्यालय मे पत्रकारों से वार्ता मे कहा कि जो सवाल दीप्ति रावत ने अपने पति की भूमिका को लेकर उठाए हैं वह बेहद गंभीर हैं उनके जवाब तो आने ही चाहिए। भाजपा प्रत्येक पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के पक्ष में मजबूती से खड़ी है। साथ ही कहा कि प्रदेश में यूसीसी लागू है, लिहाजा परिवार और सामाजिक रूप से कांग्रेस नेता पर लगे आरोपों का सतर्कता से निवारण होना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक माह से जिस तरह से राजनीतिक वातावरण इस प्रदेश में खराब हो रहा है, और जिस तरह से चरित्र हनन की बातें यहाँ पर सामने आ रही हैं, वो देवभूमि के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम अपने राजनेताओं को एक आदर्श मानते हैं और हमारी जो नई पीढ़ी है, वो अपने राजनेताओं को अपना मॉडल मानती है, लेकिन अगर इस तरह से चरित्रहीनता के आरोप हमारे राजनेताओं के ऊपर लगेंगे तो निश्चित रूप से हमारी जो अगली पीढ़ी है उस पर भी इसका नकारत्मक प्रभाव पड़ेगा और विशेषकर देवों की भूमि को कलंकित करेगा। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि पिछले एक माह से एक परिवार बहुत पीड़ित है और वो बहुत वरिष्ठ महिला हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष, एक विद्यालय की प्रिंसिपल रह चुकी हैं। आज वही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत का परिवार संकट में है और उनके द्वारा न्याय की मांग की गई है। उन्होंने प्रश्न किया है कि क्या कोई महिला मेरे पति का नाम प्रयोग करके अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बना सकती है या गलत तरीके से मेरे पति का नाम अपने निजी हित के लिए प्रयोग कर सकती है? तो निश्चित रूप से दीप्ति रावत की जो पीड़ा है, उसे हमारी पार्टी समझती है और उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि चूंकि हमने प्रदेश में यूसीसी लागू किया, तब इन आरोपों का सतर्कता से निवारण होना भी बहुत जरूरी है। ऐसे में कोई अगर किसी व्यक्ति या महिला पर ये आरोप लगता है कि वो उनके पति का अपहरण करके ले तो निश्चित रूप से उनके ऊपर कार्यवाही भी होनी चाहिए और ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार भी होना चाहिए। दीप्ति रावत ने जो प्रश्न उठाए हैं, निश्चित रूप से उनका जवाब भी मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस महिला के लिए उन्होंने कहा, उनको जवाब देना चाहिए और इसमें स्पष्ट रूप से उनके पति को भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर बातें स्पष्ट कर देनी चाहिए कि वास्तव में जो दीप्ति रावत ने बात उठाई है, क्या वह सत्य है? यदि आरोप असत्य हैं तो फिर उनके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए और सत्य है तो निश्चित रूप से इस उत्तराखंड भूमि में इस तरह के कृत्य और विशेषकर राजनीतिक क्षेत्र में, सामाजिक क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के लिए यह बहुत बड़ा एक पाप वाला काम है। इसी क्रम में एक अन्य गंभीर आरोप की चर्चा करते हुए कहा कि एक प्रकरण अभी हुआ है, असम की लड़की आई है। उन्होंने कथित रूप से जो है हरक सिंह रावत का नाम लिया है कि वह मेरे पुत्र का पिता हैं।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से प्रश्न पूछा कि वो भी पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं और हमारी क्षेत्र की इष्ट देवी वहाँ धारी देवी और अमूमन हरक सिंह भी उनकी कसम खाते हैं। मुझे अपेक्षा है कि जिस तरह गोदियाल और समूची कांग्रेस हरक सिंह रावत को पाक साफ बताते हैं तो वे धारी देवी में कसम खाकर हरक के चरित्र की गारंटी लें। और कहें जो भी आरोप हरक पर लग रहे है, वो सब गलत हैं तो मैं मान जाऊँगा कि वो गलत कह रहे हैं। सिर्फ अगर गोदियाल जी धारी देवी में कसम खा कर कहें कि हरक सिंह रावत जी बहुत चरित्रवान व्यक्ति हैं।

उन्होंने वर्तमान प्रकरण पर तंज कसा कि किसी जमाने में एक फूल दो माली की जगह इसमें तो एक फूल तीन माली की स्थिति बन गई है। लिहाजा इस घटनाक्रम की मुख्य धुरी हरक सिंह स्पष्ट करें कि जो आरोप उन पर लग रहे हैं, जो उनके परिवार ने उनके ऊपर लगाए है, उसका वो स्पष्टीकरण दे दें।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी एवं प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *