कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेली पुलिस लाइन में उतरने की परमिशन न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काटा पुलिस मुख्यालय में हंगामा

देहरादून

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी को देहरादून में एक कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। उनका कार्यक्रम प्रदेश भर से कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करना होगा।

जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के प्रदेश की राजधानी देहरादून पहुंचने से पहले ही कई सारे विवाद सामने आ चुके हैं। जहां कांग्रेस नेताओं द्वारा शासन प्रशासन के ऊपर यह आरोप लगा कि उनको मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के लिए देहरादून का परेड ग्राउंड उपलब्ध नहीं कराया गया, अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देहरादून पुलिस हेड क्वार्टर के सामने जमकर हंगामा कर कहा कि पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को पुलिस लाइन में उतरने की परमिशन नही दी जा रही है और इसी का विरोध करते हुए कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय के बाहर पहुंच गए और वहां पर उन्होंने धरना प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने बताया कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस मामले मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और उन्हें पूरी स्थिति के बारे में अवगत कराया तो उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हस्तक्षेप किया जिसके बाद पुलिस लाइन देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलीकॉप्टर को उतारने की इजाजत मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.