कोरोना,ब्लेक फंगस पस्त…उत्तराखण्ड मे सोमवार को मिले 120 नए मामले, जबकि 280 लोग डिस्चार्ज हुए वहीं ब्लैक फंगस के 2 केस मिले

देहरादून

पर्वतीय प्रदेश उत्तराखण्ड में सोमवार को भी कोरोना और ब्लैक फंगस की भी जल्द ही घर वापसी दिखी।

पिछले 24 घंटे में 120 नए मामले आये सामने,जबकि 280 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वहीं ब्लेक फंगस के 6 केस मिले,2 की मृत्यु हुई और 4 मरीज डिस्चार्ज हुए ।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को राज्य में कोरोना के 120 नए मामले सामने आए और 280 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए,3 लोगो की मौत हुई है वहीं ब्लेक फंगस के 2 केस आये।जबकि 14 डिस्चार्ज हुए।

अब प्रदेश में 2,294 एक्टिव केस का आंकड़ा है।हालांकि रिकवरी रेट 95.52℅ से अधिक हो गया है।

जबकि अगर प्रदेश के नए मरीजो की जिलावार बात क़ी जाये तो पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 07, बागेश्वर में 02, चमोली में 08,चंपावत में 01, देहरादून में 41, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 06, पौड़ी में 02, पिथौरागढ़ में 17, रूद्रप्रयाग 07, टिहरी में 01, यूएसनगर में 03, उत्तरकाशी जिले में 15 नए मामले मिले।

वहीं ब्लेक फंग्स के नए केस 02 मिले, 02 की मृत्यु हुई और 14 को डिस्चार्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *