उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी बनी क्रिकेटर कुलदीप और वंशिका की शादी की गवाह,15 मार्च को सवाय होटल में हुई विधि विधान के साथ शादी की रस्में

देहरादून
उत्तराखंड की पहाड़ों की रानी मसूरी एक बार फिर से चर्चा में है। यहां शनिवार को क्रिकेटर कुलदीप और वंशिका विवाह के बंधन में बंध गए। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देश की कई दिग्गज हस्तियां मसूरी पहुंचीं थी।
प्रापलट जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे से विवाह से जुड़े कार्यक्रम शुरू कर दिए गए थे, जबकि शाम पांच बजे बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान शाम चार बजे से सेहरा बांधने की रस्म की गई, इसके बाद शाम पांच बजे बंद बाजे के साथ बारात निकाली गई और रात आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे संपन्न हो गए। समारोह में क्रिकेट जगत की कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, सुरेश रैना, तिलक वर्मा, मोहम्मद कैफ और भारतीय टीम के फिल्डिंग कोच टी. दिलीप,पूर्व कप्तान धोनी और मोहम्मद कैफ प्रमुख रूप से शामिल हुए।


समारोह में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे। मसूरी स्थित सवाय होटल में बारात निकलने के बाद वरमाला की रस्म अदा की गई जिनमें कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी वंशिका के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी। बारात में शामिल मेहमानों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया।


बताते चलें कि क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी की है जिससे दोनों का शादी का सपना पूरा हो गया। जिसका गवाह उत्तराखंड स्थित पहाड़ों की रानी मसूरी में स्थित वेलकम होटल बाय आईटीसी होटल्स द सेवॉय बना। इससे पहले बीते शुक्रवार (13 मार्च) को हल्दी की रस्म पूरी की गई थी। जहां युजवेंद्र चहल ने ढोल की थाप पर डांस करते हुए अपने दोस्त कुलदीप को हल्दी लगाई थी।

भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने सोशल मीडिया के जरिए कुलदीप यादव को शादी की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा है कि कुलदीप यादव को अपनी जीवन संगिनी से शादी करते देखकर बहुत खुशी हुई, आप दोनों को प्यार, हंसी और अनंत आशीर्वाद से भरा जीवन मिले,बधाई हो!
वहीं बीते शनिवार को क्रिकेटर तिलक वर्मा दोपहर में शादी ने शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले कुलदीप और वंशिका शादी के लड्डू का आनंद लेना चाहते हैं। IPL में वह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।
कानपुर के रहने वाले कुलदीप और वंशिका ने पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ स्थित एक निजी समारोह में सगाई की थी।उसी साल शादी की डेट भी निकाली जा रही थी परंतु वर्ल्ड कप के कारण डेट आगे बढ़ा दी गई थी। खैर वंशिका के पिता LIC में कार्यरत हैं, जबकि खुद वंशिका ऑस्ट्रेलिया में काम करती हैं।
संगीत जगत के मशहूर गायक कैलाश खेर और फिल्म अभिनेता कुणाल कपूर ने भी समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *