स्कूली बच्चों के बीच स्वच्छता जागरूकता से जुड़ी पुस्तक स्वच्छता के सिपाही का वितरण पार्षद भट्ट ने किया,बोली स्वच्छता की सीख शुरू होती है अपने स्कूल और घर से

देहरादून

शनिवार को लक्ष्मी देवी अकादमी (LDA) के विद्यार्थियों के बीच हिमालयन हेरिटेज सोसाइटी के सहयोग से स्वच्छता के सिपाही लेखक इंजीनियर ललित शौर्य द्वारा लिखित स्वच्छता एवं जागरूकता से जुड़ी पुस्तकों का वितरण मुख्य अतिथि कमली भट्ट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व क्षेत्रीय पार्षद कमली भट्ट ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि स्वच्छता केवल हमारे आसपास की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी दैनिक आदतों और जिम्मेदारी का भी हिस्सा है। विद्यार्थियों को कूड़ा हमेशा डस्टबिन में डालने, अपने विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की सीख दी गई।

विद्यार्थियों को वितरित की गई पुस्तकों में स्वच्छता से जुड़ी प्रेरक कहानियां, कविताएं और रोचक रचनाएं शामिल हैं, ताकि बच्चे मनोरंजन के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को भी समझ सकें।

कामली भट्ट ने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से स्वच्छता की अच्छी आदतें विकसित करना ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है। जब बच्चे स्वयं स्वच्छता अपनाते हैं, तो वे अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार और सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक बेनी प्रसाद भट्ट,प्रधानाध्यापिका मंजू मौर्य, अध्यापिका सुनीता राणा, शशि राणा,आशा डबराल, निकिता जोशी, अनिरुद्ध भट्ट, दिवाकर नौटियाल आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *