देहरादून
गौ सम्मान आहवान अभियान के अंतर्गत वीरवार को जंगम शिवालय पलटन बाजार देहरादून में बृहद हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस मौके पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के पूज्य महंत कृष्ण गिरी महाराज के पावन सानिध्य में बैठक आयोजित की गई।
उल्लेखनीय है कि देश भर में संतों के पावन सानिध्य में गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का निर्णायक संकल्प एक साथ चलाया जा रहा है।
श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरी महाराज ने सभी सनातनियों का आह्वान किया है इस अभियान में पूरे मनोयोग से लगे गौ सनातन की मूल है गौ सम्मान आहवान अभियान।
देहरादून जिले के अभियान प्रभारी योगाचार्य डा. बिपिन जोशी ने कहा जब वैदिक कानून था तो गौ माता का स्वत: ही संरक्षण था चूंकि देश संविधान से चलता है तो गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष कानून का बनना जरूरी है इसीलिए उन्होंने 17 नवंबर गोपाष्टमी के दिन सभी सनातनियों का आह्वान किया है।
सड़कों पर घूम रहे गौ वंश को चारा और भोजन खिलाएं साथ ही गौ वंश को पालने वालों का आह्वान किया है दूध निकालकर गौ माता को सड़कों में छोड़ देना सबसे बड़ा पाप है।
रुड़की से पधारे नंदी बाबा सर्वेश्वर दास महाराज ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी और जन जन से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व अध्यक्ष आचार्य विजेंद्र ममगाई, आचार्य मनोज ढोढ़ियाल, सैनिक शिरोमणि मनोज ध्यानी, आचार्य कालिका प्रसाद थपलियाल, टपकेश्वर महादेव मंदिर सेवादल के महामंत्री महेश खंडेलवाल, श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, गौरव जैन, जितेंद्र मलिक,विवेक मोहन श्रीवास्तव देवेंद्र सिंह पुण्डीर, भजन गायक बृजेश शुक्ला, हरि कृष्ण पेटवाल प्रदीप अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

