देहरादून
बुधवार को डालनवाला मंडल द्वारा अध्यक्ष पूनम शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के 12 साल विकास और विश्वास और जनकल्याण के पूर्ण होने पर देहरादून घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर में हवन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं राष्ट्र की प्रगति व उन्नति की उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मंगल कामना की।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज,राज्यमंत्री मधु भट्ट, अशोक वर्मा,शिवम अग्रवाल, भागवत प्रसाद मकवाना, डॉ.गीता डावर खन्ना, डॉ.आर के जैन, सोनी रावत गुरप्रीत छाबड़ा सुनील तिवारी कमला रावत एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
