पटेल नगर थाना क्षेत्र में हुआ दीपक गुप्ता (48) का मर्डर पुलिस ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देहरादून

बुधवार कुंदन को मीनाक्षी निवासी देवऋषि एनक्लेव द्वारा कोतवाली पटेलनगर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा उनके भाई के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया है, जिसमें उनके भाई को गंभीर चोटें आयी है तथा वह लहूलुहान अवस्था में अचेत पड़े हुए है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे, मौके पर मकान के भूतल के एक कमरे में एक व्यक्ति नग्न हालत में छाती के बल मृत अवस्था में पडे थे, जिनके गर्दन के पिछले हिस्से में काटने के गहरे घाव थे। मौके पर मृतक व्यक्ति की पहचान दीपक गुप्ता पुत्र गंगा सागर गुप्ता निवासी देव ऋषि एनक्लेव देहराखास थाना पटेलनगर जनपद देहरादून, उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई।

घटनास्थल से पुलिस द्वारा घटना के संदिग्ध आरोपी रोहन प्रजापति, निवासी माजरा पटेलनगर को हिरासत में लिया गया। घटना के सम्बंध में मृतक के भाई राकेश गुप्ता पुत्र स्व0 श्री गंगासागर गुप्ता, निवासी देवऋषि एनक्लेव, टीएचडीसी कालोनी पटेलनगर देहरादून द्वारा अभियुक्त रोहन प्रजापति के द्वारा उनके भाई पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या करने के सम्बंध में दी गई तहरीर के अधार पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 453/26, धारा 103(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त रोहन प्रजापति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान में बीकाॅम द्वितिय वर्ष का छात्र है तथा मृतक से उसकी पहचान इंटरनेट के माध्यम से हुई थी। मृतक के कहने पर ही आज वह उनके घर पर आया था, इस दौरान किसी बात को लेकर उनके मध्य विवाद हो गया, जिस पर अभियुक्त द्वारा कमरे में पडे चाकू से मृतक दीपक गुप्ता पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक दीपक का अपनी पत्नी से लगभग 7-8 वर्ष पूर्व तलाक हुआ था तथा मृतक मूल रूप से लखनऊ उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जो वर्ष 2004 से अपने भाई/बहनों के साथ देहरादून में निवास कर रहे थे।

रोहन प्रजापति पुत्र देवी चंद्र प्रजापति निवासी प्रधान वाली गली माजरा, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *