चमोली जिले की बुजुर्ग महिला देवकी भंडारी ने पीएम केयर फंड को दिए अपनी जमापूंजी के 10 लाख धन्य है आप…सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जनपद की गौचर निवासिनी श्रीमती देवकी भंडारी जी ने अपने नाम को चरितार्थ करते हुए कोरोना वायरस वैश्विक संकट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पीएम केयर फंड में 10 लाख रुपए की अपनी सारी पूंजी अपने देश के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आज दान की है। इस भरत भूमि में दानवीर कर्ण और राजा बलि की दानवीरता की कहानियाँ हमने सिर्फ किताबों में पढ़ी थी लेकिन आज साक्षात देख भी ली है। निस्वार्थ भाव से सब कुछ त्याग और दान देने की हमारी भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करते हुए श्रीमती देवकी ने अकेले होकर भी पूरे भारतवर्ष को अपना परिवार समझा और हमारे सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। नारी शक्ति के रूप में हम सबके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। कोरोना से लड़ने के लिए ऐसा हर एक प्रयास इस जंग को मजबूत करेगा। श्रीमती देवकी का यह सहयोग निश्चित रूप से हमारे देश के काम आएगा और हमें इस कठिन दौर से बाहर निकालने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने इस त्याग और दानशीलता की सद्धभावना के लिए श्रीमती देवकी का आभार व्यक्त किया है।
उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 दिन के वेतन के योगदान के रूप में 25,72,548 रुपए का चेक दिया है। यह चेक वन मंत्री हरक सिंह रावत एवं प्रबंध निदेशक मोनिष मल्लिक ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड हेतु 5 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। मैडम रजनी रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 11 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।Mफार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरर्स, रानीपुर, हरिद्वार के अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 7,51,000 (सात लाख इक्यावन हजार) का चेक भेंट किया। इसके साथ ही, संजीवनी यू.ए. सिविल सर्विसेज उत्तराखण्ड की अध्यक्षा श्रीमती निपुनिका सिंह ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रूपये का चेक भेंट किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने भी 1 लाख 2 हजार रुपए का चेक दिया । इससे पूर्व भी उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रुपए का चेक दिया था।
जिला उपाध्यक्ष, जिला पंचायत देहरादून वीर सिंह चौहान ने 25 हजार रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।
डायरेक्टर परियोजना यूजेवीएनएल सुरेश चंद्र बलूनी तथा डायरेक्टर फाइनेंस यूजेवीएनएल श्री सुधाकर बडोनी ने 51-51 हजार रूपए के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।डॉ तृप्ति बहुगुणा स्वास्थ्य निदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय देहरादून ने 51 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर्स सिडकुल, रानीपुर, हरिद्वार ने भी 7 लाख 51 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.