डीजीपी अशोक कुमार 7वीं ऑल इण्डिया पुलिस जूडो कलस्टर चैंपियनशिप में पदक विजेताओं से मिले व भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने हेतु किया प्रेरित

देहरादून

 

19 सितम्बर से 24 सितम्बर, 2022 तक इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित की गई 7वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो कलस्टर चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

 

कराटे में आरक्षी प्रशान्त मौनी ने रजत, जूडो में उपनिरीक्षक स्नेहा तड़ियाल ने कांस्य, जिम्नास्टिक में मुख्य आरक्षी कृपाल सिंह ने कांस्य, व वुशु में आरक्षी लवीश कुंवर ने कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

 

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है।

 

इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाली प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराएंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.