डिस्टिंग्विश्ड जेंटलमैन राइड 2024 को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को राइड के रूप में लिया समर्पित,WIC से मसूरी रोड तक 200 राइडर्स हुए शामिल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

डिस्टिंग्विश्ड जेंटलमैन राइड 2024 को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को राइड के रूप में लिया समर्पित,WIC से मसूरी रोड तक 200 राइडर्स हुए शामिल

देहरादून

दुनिया भर में पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए किए जाने वाली राइड डिस्टिंग्विश्ड जेंटलमैन राइड 2024 का आयोजन देहरादून में वंडर्स बुलेट्यूस देहरादून ने किया।

WIC राजपुर रोड देहरादून से फेयरफील्ड बाय मैरियट मसूरी रोड का तक यह राइट की गई जिसमें देहरादून के विभिन्न हिस्सों से आए हुए 200 राइडरों ने हिस्सा लिया।

जिसमें प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता सत्र ग्राफिक ऐरा हॉस्पिटल के डॉक्टर अक्षय उपाध्याय ने प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता पर एक जानकारी पूर्ण सत्र प्रस्तुत किया जिसमें प्रतिभागियों को शुरुआती पहचान और रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। किन कारणों से यह होता है और हम इसे कैसे बच सकते हैं।

यह बताया वंडर्स बुलेट्स देहरादून के संयोजक सिद्धार्थ वासन के तत्वाधान में इसका सफल आयोजन किया गया है। डिस्टिंग्विश्ड जेंटलमैन राइड DGR यह एक वैश्विक संगठन है जो पुरुषों के स्वास्थ्य और प्रोस्टेट कैंसर अनुसंधान एवं पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूकता को समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *