डीएम सविन बंसल ने शराब की ओवर रेटिंग को लेकर एसडीएम,एडीएम की टीम बना भेजा शराब की दुकानों पर और खुद भी अपने वाहन से जा पहुंचे दुकान पर पाई ओवर रेटिंग सहित कई खामियां – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

डीएम सविन बंसल ने शराब की ओवर रेटिंग को लेकर एसडीएम,एडीएम की टीम बना भेजा शराब की दुकानों पर और खुद भी अपने वाहन से जा पहुंचे दुकान पर पाई ओवर रेटिंग सहित कई खामियां

देहरादून

दून के नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीट संभालते ही राजधानी में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सीधी कार्यवाही की है। चाहे यहां की सड़को पर ट्रैफिक का मुद्दा हो या फिर शराब की दुकान में ओवर रेटिंग का मुद्दा हो।

बुधवार को उनके निर्देश पर देहरादून में शराब की दुकानों पर अपर जिलाधिकारी, उप जिला अधिकारियों द्वारा एक साथ छापेमारी की गई। जिलाधिकारी खुद भी ओल्ड मसूरी रोड राजपुर मार्केट में शराब की दुकान में छापेमारी की और उन्होंने ओवर रेटिंग सहित कई अनियमिताएं पाई।

स्वयं वाहन चलाकर ठेके तक पहुंचे जिलाधिकारी के साथ कोई स्टाफ नही था। खरीददार बनकर लाइन में लगकर शराब खरीदी मैक डाउल की बॉटल खरीदी। सेल्स मैन ने उनको Rs 660 वाली बोतल, 680 रुपए में दी।

उन्होंने बताया कि मिल रही शिकायत के आधार पर ये कार्यवाही की गई है।

भविष्य में भी इस तरह की शिकायते मिलती हैं तो कार्यवाही जरूर की जाएगी।

 

 

[18/09, 8:38 pm] In Indresh: आबकारी अधिकारी पहुंचे मौके पर संबंधित अनुज्ञपि पर 50000 का अर्थदंड लगाया ।

[18/09, 8:45 pm] In Indresh: जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हर गिरी, उप जिला अधिकारी शालिनी नेगी ने जनपद में एक साथ कई स्थानों पर की छापेमारी, सभी दुकानों में ओवर रेटिंग एवं अनियमितताएं पाई गई जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी के निरीक्षण में पाया गया कि सेल्समैन का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति काफी बदतमीजी भरा रहा।

अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने जाखन मदिरा की दुकान में छापेमारी के दौरान ओवर रेटिंग और अनियमितता पाई । उप जिलाधिकारी हरी गिरी पंहुचे चुना भट्टा मदिरा की दुकान पर की छापेमारी मिली ओवर रेटिंग एवं अनियमितता।

उक्त के अतिरिक्त एक ग्राहक द्वारा बीयर की बोतल खरीदी गयी, जिसका मूल्य 200 रू0 था, लेकिन उसको बीयर की बोतल 210 रू0 मे बेची गयी जो कि निर्धारित मूल्य से 10

रू० अधिक है। हालांकि उक्त दूकान के मेनेजर द्वारा लिखित मे दिया गया है कि हमसे गलती हो गयी आगे से ऐसा नही होगा”।

उपरोक्त के अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं में रेट लिस्ट चस्पा मिली लेकिन सही स्थान पर चस्पा नही थी, जिससे लोगों को रेट स्पष्ट नही दिख रहा है, ठेका खुलने व बंद होने का समय नही लिखा है, कर्मचारियों के पास कोई पहचान पत्र/कार्ड नही है, बिलिंग मशीन नही है तथा बिल जनरेट नही किये जा रहे है। रजिस्टर विधिवत अपडेट नही है तथा रजिस्टर में कटिंग व फ्लूड लगाया है। सफाई संतोषजनक नही है आदि पाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *