कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटना में दो कांवड़ियों की मौत मामले में अभियुक्त समेत दो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,शव को डाला था गंगनहर में – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटना में दो कांवड़ियों की मौत मामले में अभियुक्त समेत दो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,शव को डाला था गंगनहर में

देहरादून

बीती 29 जुलाई को दीपक राठी पुत्र प्रदीप राठी निवासी म0न0- 774 वार्ड न0 16 विकासनगर, जिला झज्जर, हरियाणा द्वारा कोतवाली रायवाला में एक लिखित प्रार्थना पत्र अपने पिता के प्रदीप राठी, उम्र 54 वर्ष के कांवड़ लेकर ऋषिकेश आने तथा 26 जुलाई की प्रातः 5:21 बजे रायवाला थाना गेट के सीसीटीवी फुटेज में थाना गेट के सामने से जाते हुए दिखाई देने व उसके बाद से उनके गायब हो जाने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला पर गुमशुदगी संख्या – 12/2026 पंजीकृत किया गया था।

मुकद्दमा दर्ज होने के बाद गुमशुदा व्यक्ति की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली रायवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा रायवाला थाने के आस-पास व आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों का आवलोकन करते हुए आस पास के क्षेत्र में लोगो से गुमशुदा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

26 जुलाई को ही प्रातः समय करीब 5:30 बजे के आस-पास रायवाला क्षेत्रान्तर्गत वन डिपो के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा 02 व्यक्तियों को टक्कर मारी गई थी, जिसमें से एक व्यक्ति सत्यनारायण पुत्र स्व. हजारीलाल निवासी कस्बा शहर व तहसील नांदौती जनपद करौली राजस्थान उम्र 40 वर्ष की दौराने उपचार मृत्यु हो गई थी, उक्त घटना के संबंध में थाना रायवाला पर मु०अ०सँ०- 133/2026, धारा – 281/106(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था, उक्त घटना में दूसरे व्यक्ति की पहचान के सम्बन्ध में पुलिस को कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई थी। चूंकि गुमशुदा प्रदीप राठी के थाने के पास से गुजरने के समय व उक्त दुर्घटना के घटित होने के समय मे समानता होने पर पुलिस द्वारा घटना की सीसीटीवी फुटेज गुमशुदा के परिजनों को दिखाने पर उनके द्वारा दूसरे व्यक्ति की पहचान गुमशुदा प्रदीप राठी के रूप में की गई।

जिस पर पुलिस द्वारा दुर्घटना कारित करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश हेतु आस पास के कैमरों की फुटेजों को चेक करते हुए उक्त अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त वाहन के चालक रविन्द्र सिंह नेगी पुत्र स्व. हरेन्द्र सिंह नेगी मूल निवासी ग्राम सरोवर मेहल चोरी थाना गैरसैण जनपद चमोली हाल निवासी भारत कालोनी अशोक नगर कैण्ट एरिया निकट पैट्रोल पम्प थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष को पूछताछ हेतु हिरासत में लेकर थाने लाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 26/07/2026 को प्रातः समय करीब 05.30 बजे अचानक झपकी आ जाने के कारण रायवाला बाजार से कुछ दूरी पर उसके मैक्स वाहन संख्या UK02TA- 1488 से 02 कांवड़ियों को टक्कर लग गई थी, जिसमें से एक कांवड़िया वही पर गिर गया था व दूसरा कांवड़िया उसकी गाड़ी में फंसकर कुछ दूर आगे तक घसीटता हुआ चला गया था, जिसे वह बाहर निकालकर अपनी गाड़ी से उपचार के लिये डाक्टर के पास लेकर जा रहा था लेकिन रास्ते में उसे महसूस हुआ कि उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, जिस पर घबराकर उसने अपने मौसेरे भाई सौरभ सिंह पंवार पुत्र जितेन्द्र सिंह पंवार निवासी ग्राम बिजराकोट चोपता जनपद रुद्रप्रयाग हाल निवासी भारत कालोनी अशोक नगर कैण्ट एरिया निकट पैट्रोल पम्प थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष को फ़ोन कर घटना की जानकारी दी तथा उसके कहने पर शव को अपनी गाड़ी से कलियर व मेहवड़ के आस पास ले गया, जहां उसका मौंसेरा भाई सौरभ सिंह पंवार उसे मिला। उसके बाद दोनो भाइयों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई तथा मौका देखकर शव को आसफनगर झाल के आगे सुनसान जगह पर गंगनहर में फेंक दिया।

जिस पर पुलिस द्वारा दिनाँक 01/08/2026 को अभियुक्त रविन्द्र सिंह नेगी व उसके साथ शव को ठिकाने लगाने की साजिश में शामिल उसके मौसेरे भाई सौरभ सिंह पंवार को गिरफ्तार कर मैक्स वाहनसंख्या UK02TA-1488 को कब्जे में लिया गया। मृतक प्रदीप राठी के शव की तलाश हेतु टीमें गठित कर गंगनहर रुड़की क्षेत्र भेजी गई हैं। शव की तलाश जारी है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण…

*1-* रविन्द्र सिंह नेगी पुत्र स्व0 हरेन्द्र सिंह नेगी निवासी ग्राम सरोवर मेहल चोरी थाना गैरसैण जनपद चमोली हाल निवासी भारत कालोनी अशोक नगर कैण्ट एरिया निकट पैट्रोल पम्प थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

*2-* सौरभ सिंह पंवार पुत्र जितेन्द्र सिंह पंवार निवासी ग्राम बिजराकोट चोपता जनपद रुद्रप्रयाग हाल निवासी भारत कालोनी अशोक नगर कैण्ट एरिया निकट पैट्रोल पम्प थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष।

*माल बरामदगी-*

*1-* वाहन मैक्स संख्या UK02TA- 1488

*2-* घटना में शव को लपेटने के लिये प्रयुक्त प्लास्टिक की एक पीली तिरपाल व एक मैट।

*पुलिस टीम-*

*1-* निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी, प्रभारी कोतवाली रायवाला

2- व0उ0नि0 संजय रावत, कोतवाली रायवाला

*3-* उ0नि0 योगेश खुमरियाल

*4-* का0 नन्दकिशोर

*5-* का0 अनित कुमार

*6-* का0 हंसराज

*7-* का0 विकास कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *