देहरादून
4 जुलाई को चेहलुम पर जुलूस के दृष्टिगत यातायात रुट प्लान समय
2 बजे से-*
1. जुलूस के सर्वे चौक पहुँचने से पहले 3, 5, 8, 2 न0 रुट के विक्रम, प्रेमनगर व कैन्ट से आने वाले विक्रमों को निम्न प्रकार से डायवर्ट किया जायेगा –
*3 न0 विक्रम,* रेसकोर्स चौक से वापस – रेसकोर्स पीएनबी तिराहे – आराघर टी- जक्शन
*5 व 8 नं0 विक्रम -* रेलवे गेट से वापस
*2 न0 विक्रम,* सिटी बस व व्यवसायिक वाहन – सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस
*प्रेमनगर व कैन्ट विक्रम -* बिन्दाल पुल से वापस ।
2- जब *जुलूस करनपुर से प्रारम्भ होगा* तो उस स्थिति में अल्प समय के लिये यूकेलिप्टिस चौक से सर्वे चौक, बैनी बाजार चौक की ओर आने वाले वाहनों को घण्टाघर की ओर डायवर्ट किया जायेगा तथा आराघर चौक व क्रॉस रोड़ से यातायात डायवर्ट रहेगा।
3- जब *जुलूस सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर जायेगा* तब सर्वे चौक से लैन्सडाउन चौक की ओर जाने वाले यातायात को क्रॉस रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा व मनोज क्लीनिक की ओर से कान्वेंट तिराहे की ओर यातायात नहीं जाने दिया जायेगा ।
4- *कनक चौक से रोजगार तिराहा जाने वाले यातायात को* पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड़ होते हुये बेनी बाजार की ओर भेजा जायेगा ।
5- *जुलूस के लैन्सडाउन चौक पहुँचने से पहले* बुद्धा चौक व दर्शन लाल चौक से कोई भी वाहन लैन्सडाउन चौक की ओर नहीं आयेगा।
6- *जुलूस के लैन्सडाउन चौक से दर्शन लाल चौक की ओर जाने से पहले* तहसील चौक से समस्त वाहनों को दून चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा, इसी क्रम में –
*ओरिएन्ट चौक से घण्टाघर आने वाले वाहनों को* ओरिएन्ट चौक से कनक चौक की ओर भेजा जायेगा ।
*घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले वाहनों को* ओरिएन्ट चौक की ओर भेजा जायेगा ।
*बुद्धा चौक से कोई भी वाहन दर्शन लाल चौक की ओर नहीं भेजा जायेगा ।*
7- *जुलूस के तहसील चौक पहुँचने से पहले* प्रिन्स चौक से आने वाले सम्पूर्ण यातायात को द्रोण होटल कट से आई0जी0 कट होये हुये दून चौक की ओर भेजा जायेगा ।
8- *दून चौक से कोई भी वाहन तहसील चौक की ओर नहीं भेजा जायेगा ।*
9- *जिन- जिन स्थानों से जुलूस का पिछला हिस्सा क्रॉस होता जाएगा, उक्त स्थानों पर स्थिति को देखते हुये डायवर्ट वाले स्थानों से यातायात को तत्काल सामान्य किया जायेगा ।*
