देहरादून
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने एसएसपी के निर्देशों पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार 25/26 अप्रैल की देर रात्रि को मुठभेड़ में दो शातिर धरदबोचे, उससे पहले भागने के चक्कर में पुलिस पर फायरिंग की ओर पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक को पैर में गोली लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बसंत विहार क्षेत्रान्तर्गत हरबंसवाला बैरियर पर थानाध्यक्ष बसंत विहार द्वारा पुलिस टीम के संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनो की चैकिंग की जा रही थी, चैकिंग के दौरान एक नीली बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी, जिस पर 02 लोग सवार थे को रोकने का प्रयास किया गया, उक्त स्कूटी सवार व्यक्ति बैरियर पर वाहन चैकिंग हेतु न रूककर तेजी से हरबंसवाला से टी स्टेट की तरफ भाग गये। पुलिस टीम द्वारा स्कूटी का पीछा किया गया, तो स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर अचानक फायर कर दिया गया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षाा में जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई हालांकि पुलिस टीम द्वारा भाग रहे उक्त दोनो व्यक्तियों को घेरकर पकड लिया गया और घायल बदमाश को ईलाज हेतु तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया । घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई जिस पर एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण कर घटना के संबंध में ली जानकारी ली, फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किए गए। उच्चाधिकारियों द्वारा चिकित्सालय जाकर घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई। उक्त घटना में मौके पर बदमाशों से 01 -01 अवैध देशी तमंचे 315 , जिन्दा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया गया।
अभियुक्तों से पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना नाम (1) अब्दुला पुत्र गुलाम मौहम्मद (2) शाहनवाज सलमानी पुत्र खुर्शीद अहमद बताये गए हैं। अभियुक्तों के विरूद्व थाना बसन्त बिहार पर धारा 109/3(5) बी0एन0एस0 एवं धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त….
(1) अब्दुला पुत्र गुलाम मौहम्मद , निवासी रसूलपुर रमजानपुर देहात कोतवाली जनपद सहारनपुर उ0प्र0 उम्र- 37 वर्ष(घायल)
(2) शाहनवाज सलमानी पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी ज्वालापुर मौहल्ला हज्जबान चैहानान सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी शेरपुर टांडा सहसपुर।