शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान जारी,सार्वजनिक रूप से बीयर पीने वाले भी कार्यवाही के दायरे में,1 सप्ताह में ही 308 व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही से कुल 1,02,250 /- ₹ का जुर्माना वसूला – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान जारी,सार्वजनिक रूप से बीयर पीने वाले भी कार्यवाही के दायरे में,1 सप्ताह में ही 308 व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही से कुल 1,02,250 /- ₹ का जुर्माना वसूला

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए विगत 01 सप्ताह के दौरान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 308 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान कर कुल 1,02,250 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जनपद में थाना रायपुर पुलिस द्वारा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए 152 व्यक्तियों के चालान किये गए तथा 60,000 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *