दून एसएसपी डोभाल ने लिए राजधानी में कानून को और अधिक चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई इंस्पेक्टर्स के किए तबादले, डालनवाला से कुंवर को भेजा शिकायत प्रकोष्ठ – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून एसएसपी डोभाल ने लिए राजधानी में कानून को और अधिक चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई इंस्पेक्टर्स के किए तबादले, डालनवाला से कुंवर को भेजा शिकायत प्रकोष्ठ

देहरादून

दून के पुलिस महकमे में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के तबादले किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन स्थानांतरणों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश में जनहित एवं रिक्त पदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट को कोतवाली ऋषिकेश से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बनाया गया है। कोतवाली नगर में तैनात निरीक्षक हरिओम राज चौहान को प्रभारी चुनाव सेल, पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है।

वहीं डोईवाला के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को थाना रायवाला का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से स्थानांतरित करते हुए शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय में शाखा प्रभारी बनाया गया है।

इसके साथ ही शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *