दून के बसंत विहार थाने ने एमवी एक्ट और लावारिस वाहनों की नीलामी से कमाए ढाई लाख

देहरादून

थाना बसंत बिहार पर पुराने / निष्प्रयोज्य एमवी एक्ट व लावारिस वाहनों की नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न की गयी, नीलामी में कुल 53 वाहन नीलाम किये गये। कुल 2,53,470/- (दो लाख त्रेपन हजार चार सो सत्तर रूपए ) के राजस्व की हुई प्राप्ति।

पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय द्वारा समस्त *थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में काफी समय से पुराने लावारिस/ मुकदमाती/ एमवीएक्ट से संबधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत बिहार द्वारा थाने पर काफी समय से माल मुकदमाती/ एमवी एक्ट से संबंधित खड़े वाहनों की सूची तैयार कराई गई एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय जनपद देहरादून द्वारा वाहनों की नीलामी हेतु एसडीएम ( वित्त एवं राजस्व ), संयुक्त निदेशक अभियोजन ,क्षेत्राधिकारी सदर देहरादून एवम प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत बिहार के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई एवं दिनांक 5 जुलाई 23 वाहनों की नीलामी हेतु नियत की गई ।

लावारिस / एमवी एक्ट एवम निष्प्रयोज्य हालत मे खडे कुल 53 वाहनों की नीलाम हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत बिहार देहरादून द्वारा नीलामी को सफल बनाए जाने हेतु व्यापक प्रचार/प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । तदनुसार *आज दिनांक 05 जुलाई 2023 को कुल 97 बोलीदाता थाने में एकत्र हुये जिनके द्वारा सम्भागीय परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित मूल्यांकन से अधिक मूल्य पर 53 वाहनों की नीलामी बोली गई तथा 53 वाहनों की नीलामी थाना बसंत बिहार में पूर्ण हो सकी। नीलामी से प्राप्त *धनराशि 2,53,470/- रु0 का राजस्व प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *