लोक निर्माण विभाग नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ उत्तराखंड के चुनाव संपन्न, निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए राजेश प्रसाद और महामंत्री दिनेश भट्ट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

लोक निर्माण विभाग नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ उत्तराखंड के चुनाव संपन्न, निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए राजेश प्रसाद और महामंत्री दिनेश भट्ट

देहरादून

लोक निर्माण विभाग नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ उत्तराखंड देहरादून की आम सभा रविवार को प्रदेश कार्यालय देहरादून में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश की पुरानी कार्यकारिणी के कार्यकाल पूरा होने पर भंग करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव संपन्न हो गया।

चुनाव में सर्वसम्मति से राजेश प्रसाद को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दिनेश प्रसाद भट्ट को निर्विरोध प्रदेश महामंत्री, ललित मोहन शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मधुलाल को उपाध्यक्ष तथा सुनीत कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

यह चुनाव विक्रम सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तराखंड, तथा ललित मोहन, जिला मंत्री, देहरादून राजकीय वाहन चालक संघ उत्तराखंड, की देखरेख में संपन्न हुआ।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने कहा कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में वर्ग चार्ज सेवा से संबंधित पेंशन प्रकरण, वर्क चार्ज सेवा के दौरान की गई सेवाओं की जा रही कटौती तथा रिकवरी से जुड़े मामलों को विभागीय स्तर और शासन स्तर पर मजबूती से उठाएगा और इन समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *