फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले राज्य के सात पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का विदाई समारोह सम्पन्न

देहरादून

अनिल कुमार जोशी, पुलिस उपाधीक्षक नेहरू कॉलोनी की उपस्थिती में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

माह फरवरी में जनपद देहरादून से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिहन तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत् है।

01-गणेश चन्द्र कुकरेती,उ0नि0स0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 06 माह 12 दिन का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी, टिहरी गढवाल
तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

02- महेश पाल सिंह उ0नि0वि0श्रे0 16 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष 02 माह 27 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद बरेली, देहरादून,चमोली, पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

03- सत्य प्रकाश सती, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी अभिसूचना, इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष, 01 माह, 11 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पिथौरागढ, देहरादून, पौडी गढवाल, टिहरी, पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) कार्यालय देहरादून तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

04- मातबर सिहं रावत, उपनिरीक्षक वि0श्रे0 108 स0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 01 माह 27 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, सचिव/विधानसभा सुरक्षा देहरादून तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

05- ताजबर सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक वि0श्रे0 110 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 01 माह 27 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून, गाजियाबाद, उत्तरकाशी, टिहरी गढवाल, हरिद्वार, टिहरी गढवाल, तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

06- सुखबीर सिहं रावत, उपनिरीक्षक वि0श्रे0 02 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 06 माह 12 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून, चमोली, हरिद्वार, तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के परिवारजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.